
छतरपुर जिले के लवकुशनगर में दो सगे भाइयों के अपहरण और हत्या के मामले में सोमवार सुबह उस समय नया मोड़ आ गया, जब बच्चों की हत्या के आरोपी बताए जा रहे बालकेश सिंह का शव भी कुएं में पड़ा मिला। मृतक की पहचान उसके हाथ पर बने ‘संगीता’ नाम के टैटू से हुई। बताया जा रहा है कि यह टैटू उसकी प्रेमिका के नाम का था। पुलिस के अनुसार, मृतक की मां भी शव की पहचान नहीं कर सकी थी। बाद में शरीर पर बने टैटू और हाथ पर लिखे ‘संगीता’ नाम से उसकी पहचान बालकेश सिंह के रूप में हुई। बच्चों की मां से प्रेम संबंध, पति रहता है बाहर मामला लवकुशनगर के वार्ड नंबर-2 स्थित सिद्दन मोहल्ले का है। यहां रहने वाली संगीता यादव के दो बेटे सचिन यादव (11) और प्रेम यादव (9) क्लाइमेक्स इंग्लिश स्कूल में पढ़ते थे। दोनों बच्चों के पिता निरपत यादव बाहर रहते हैं। पुलिस के मुताबिक, संगीता का बालकेश सिंह से प्रेम प्रसंग था। बालकेश का महिला के घर आना-जाना था और दोनों बच्चे उसे पहचानते थे। इसी वजह से बच्चे उसके साथ आसानी से चले गए।
📍 स्थान: मध्य प्रदेश, भारत (Madhya Pradesh, India)
स्रोत (Source): Amar Ujala — MP
Leave a comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *