
लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृहों या रेस्ट हाउसों में अब आम नागरिक भी ऑनलाइन कमरा बुक करवा ठहर सकते हैं और वहां की सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं। विभाग ने प्रदेश भर में अपने 267 विश्राम गृहों में इसी माह से आम लोगों के लिए यह सुविधा शुरू कर दी है। अब तक इन विश्राम गृहों में ठहरने का अधिकार केवल प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के पास ही आरक्षित था। आमजन को इन परिसरों में रुकने के लिए विभाग की तय नई दरों के अनुसार भुगतान करना होगा, जिसमें कमरों तथा की दरें तय की गई हैं। ऑनलाइन बुकिंग तथा नई किराया दरें लोक निर्माण विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक के जरिए अब कोई भी नागरिक ऑनलाइन बुकिंग करा सकता है। दिल्ली, भोपाल अथवा देश के किसी भी अन्य स्थान पर बैठा व्यक्ति आवश्यकता के अनुसार किसी भी जिले में रेस्ट हाउस में कमरे या हॉल की उपलब्धता देखकर बुकिंग कर सकता है। इस व्यवस्था से पूर्व 12 वर्ष के लंबे समय के बाद विश्राम गृहों के किराए में बढ़ोतरी की है। उल्लेखनीय है कि विभाग ने वर्ष 2023 में विश्राम गृह आमजन के लिए खोलने का निर्णय लिया था, जिस पर अब अमल प्रारंभ हुआ है।
📍 स्थान: मध्य प्रदेश, भारत (Madhya Pradesh, India)
स्रोत (Source): Amar Ujala — MP
Leave a comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *