BREAKING NEWS
Aaj Tak LIVE TV: देश और मध्य प्रदेश की सभी बड़ी खबरें | National & State News Bansal News MP-CG Live: मध्य प्रदेश की सबसे सटीक और निष्पक्ष खबरें News18 MP Chhattisgarh Live: MP News Live | सीएम मोहन यादव के बड़े फैसले NDTV MP-CG Live: मध्य प्रदेश विशेष रिपोर्ट, विश्लेषण और दिनभर की खबरें IBC24 Live: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ का नंबर 1 न्यूज चैनल | MP Breaking News Live Zee MP Chhattisgarh LIVE: मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ की हर बड़ी खबर | 24x7 Live TV आज का मौसम 25 अगस्त: 8 घंटों के अंदर 13 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 80 की रफ्तार से हवा; IMD अपडेट जीवाजी विश्वविद्यालय: बीए प्रथम वर्ष के परिणाम पर हंगामा, सात हजार छात्र-छात्राओं को सप्लीमेंट्री; प्रदर्शन रक्षाबंधन पर भीड़ से राहत: पश्चिम मध्य रेल की 8 स्पेशल ट्रेनें दौड़ेंगी, यात्रियों को मिलेगा अतिरिक्त विकल्प वन विभाग में 4506 कर्मचारियों की पदोन्नति, सीएम यादव बोले-खाली पदों पर नई भर्ती की तैयारी बीएमएचआरसी में रोबोटिक सर्जरी की दस्तक,मोबाइल सेंटर में सर्जनों ने लिया तकनीक का व्यावहारिक अनुभव 50,800 रुपए UPI से और 70 हजार की नकद रिश्वत ली, लोकायुक्त ने TI सहित 4 पर केस दर्ज किया इंदौर में हिन्दू युवती के साथ दो युवक मिले, करणी सेना की शिकायत पर गिरफ्तार, साथी भाग गया दंपतियों के लिए बड़ी राहत, संतान प्राप्ति से जुड़ी जांच, इलाज और आईवीएफ की सुविधा अब एम्स में MP: प्रेमिका के बच्चों की हत्या करने वाले ने भी दी जान, कुएं में मिला शव; हाथ पर गुदवाया था संगीता नाम का टैटू
--:--:--
Loading...
🌡️ --°C Getting weather...

Eye Breaking News

Header
collapse
...
Home / आस्था / महाकाल की सवारी: साढ़े सात लाख श्रद्धालुओं की मौजूदगी में बाबा ने दिए चार स्वरूपों में दर्शन, भक्त हुए निहाल

महाकाल की सवारी: साढ़े सात लाख श्रद्धालुओं की मौजूदगी में बाबा ने दिए चार स्वरूपों में दर्शन, भक्त हुए निहाल

Aug 24, 2026  Eye Breaking News  2 views
महाकाल की सवारी: साढ़े सात लाख श्रद्धालुओं की मौजूदगी में बाबा ने दिए चार स्वरूपों में दर्शन, भक्त हुए निहाल

श्रावण माह के चतुर्थ व अंतिम सोमवार पर उज्जैन नगरी पूरी तरह से शिवभक्ति के रंग में रंगी नजर आई। राजाधिराज भगवान श्री महाकालेश्वर धूमधाम और लाव-लश्कर के साथ अपनी प्रजा का हाल जानने नगर भ्रमण पर निकले। इस पावन अवसर पर अवंतिकानाथ ने अपने भक्तों को एक साथ चार दिव्य स्वरूपों में दर्शन दिए, जिसके साक्षी बनने के लिए करीब 7.50 लाख श्रद्धालु उज्जैन पहुंचे। चार दिव्य स्वरूपों में निकले राजाधिराज सवारी में भगवान महाकाल पालकी में श्री चंद्रमौलेश्वर, गजराज पर श्री मनमहेश, बैलगाड़ी में गरुड़ पर श्री शिवतांडव और बैलगाड़ी में नंदी पर श्री उमा-महेश के स्वरूप में विराजमान होकर नगर भ्रमण पर निकले। मुख्य द्वार पर सशस्त्र पुलिस बल के जवानों और महाकाल मंदिर बैंड ने भगवान को सलामी (गार्ड ऑफ ऑनर) दी।   उपमुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना सवारी से पूर्व मंदिर के सभामंडप में भगवान श्री चंद्रमौलेश्वर का विधिवत पूजन मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने किया। इस दौरान संभागायुक्त आशीष सिंह, कलेक्टर रौशन कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा और मंदिर प्रशासक प्रथम कौशिक सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। रामघाट पर क्षिप्रा जल से हुआ अभिषेक महाकाल मंदिर से शुरू होकर सवारी गुदरी चौराहा होते हुए क्षिप्रा तट रामघाट पहुंची। रामघाट पर मां क्षिप्रा के पवित्र जल से भगवान का पूजन और अभिषेक किया गया। इसके बाद सवारी कार्तिक चौक, खाती का मंदिर, ढाबा रोड, छत्री चौक और गोपाल मंदिर पहुंची, जहां सिंधिया ट्रस्ट की ओर से भगवान का स्वागत व पूजन हुआ।   पर्यावरण संरक्षण का दिया दिव्य संदेश मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा के अनुसार इस सवारी को पर्यावरण संरक्षण की थीम पर निकाला गया। मंदिर समिति द्वारा चलाए गए विशेष संदेश रथ और झांकी के माध्यम से श्रद्धालुओं को वृक्षारोपण, स्वच्छता और मां क्षिप्रा की निर्मलता बनाए रखने का संदेश दिया गया। 31 अगस्त को निकलेगी भाद्रपद की पहली सवारी बाबा महाकाल की अगली (पंचम) सवारी 31 अगस्त 2026 को निकलेगी, जिसमें भगवान पांच स्वरूपों (होल्कर स्टेट के मुखारविंद सहित) में भक्तों को दर्शन देंगे। तस्वीरों में देखें महाकाल की सवारी


📍 स्थान: मध्य प्रदेश, भारत (Madhya Pradesh, India)

स्रोत (Source): Amar Ujala — MP


Share:

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your experience on this site will be improved by allowing cookies Cookie Policy